Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Why 200 MLAs Have Never Sat Together in the House in 25 Years

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा! 25 साल में विधायकों के निधन और उपचुनावों का सिलसिला

Wed, 11 Nov 2026 07:34 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 11 Nov 2026 07:34 AM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन 25 साल में सदन कभी पूरी संख्या के साथ नहीं चला। विधायकों के निधन, सदस्यता समाप्त होने और सांसद बनने से लगातार सीटें खाली होती रहीं। अब जसवंत यादव के निधन से बहरोड़ सीट खाली हुई है। आखिर क्या है खाली कुर्सियों का पूरा इतिहास? जानिए।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly: Why 200 MLAs Have Never Sat Together in the House in 25 Years
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन एक दिलचस्प तथ्य यह है कि नई विधानसभा बनने के बाद से सदन में सभी 200 विधायकों के एक साथ बैठने का मौका नहीं आया। कभी किसी विधायक के निधन से सीट खाली हुई तो कभी सदस्यता जाने या सांसद बनने के कारण उपचुनाव की नौबत आई। अब बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद एक बार फिर विधानसभा की एक सीट खाली हो गई है।

विज्ञापन

नई विधानसभा के इतिहास में खाली कुर्सियों का यह सिलसिला लगातार चर्चा में रहा है। इसे लेकर समय-समय पर वास्तु दोष और भवन के शुद्धिकरण जैसी बातें भी उठती रही हैं। सदन में विधायकों की एंट्री से लेकर विधानसभा का इंटीरियर भी बदला गया,  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वैदिक मंत्रोच्चार और शुद्धिकरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी करवाए। लेकिन विधानसभा 199 के फेर से बाहर नहीं आ पाई।  हालांकि, विधानसभा में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो पाने के पीछे राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों का लंबा इतिहास है।

विज्ञापन

 

25 साल में कई बार खाली हुईं विधायकों की कुर्सियां

राजस्थान विधानसभा का नया भवन फरवरी 2001 में शुरू हुआ था। उस समय 11वीं विधानसभा का सत्र पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट हुआ। इसके बाद से विधानसभा में कई विधायकों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही निधन हो गया। शुरुआती वर्षों में किशन मोटवानी, जगत सिंह दायमा, भीखा भाई, भीमसेन चौधरी, रामसिंह विश्नोई, अरुण सिंह और नाथूराम अहारी जैसे विधायकों का निधन हुआ। इनके निधन के कारण संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढें- राजस्थान में दिवाली के बाद भी प्रदूषण: श्रीगंगानगर सबसे आगे; जयपुर के इन इलाकों में एक्यूआई सबसे ज्यादा

कभी निधन तो कभी सदस्यता जाने से हुए उपचुनाव

विधानसभा में सीटें खाली होने का कारण केवल विधायकों का निधन नहीं रहा। कई बार राजनीतिक और कानूनी कारणों से भी उपचुनाव हुए। विधानसभा बिना उद्घाटन के शुरू हुई और सबसे पहले अजमेर उत्तर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक किशन मोटवानी का नवंबर 2001 में पद पर रहते हुए निधन हो गया। इनकी सीट पर 2002 में उपचुनाव हुआ।  दिसंबर 2002 में बानसूर विधायक जगत सिंह दायमा के निधन के बाद सीट खाली हुई। इसके बाद सागवाड़ा, लूणी, डीग और डूंगरपुर में भी विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हुए।

वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में धौलपुर के विधायक बीएल कुशवाह की सदस्यता जाने के कारण उपचुनाव हुआ। इसके बाद मांडलगढ़ में विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से सीट खाली हुई। फरवरी 2018 में कल्याण सिंह चौहान और बाद में मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी के निधन के कारण भी विधानसभा की सीटें खाली हुईं।

गहलोत सरकार में भी खाली होती रहीं सीटें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पिछली सरकार के दौरान भी विधानसभा को कई उपचुनावों का सामना करना पड़ा। इस अवधि में पंडित भंवरलाल शर्मा, किरण माहेश्वरी, मास्टर भंवरलाल मेघवाल और कैलाश त्रिवेदी का निधन हुआ। रामगढ़, सहाड़ा, सुजानगढ़, वल्लभनगर और राजसमंद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए। इन घटनाओं के चलते भी विधानसभा में सभी सदस्यों की मौजूदगी का सवाल बना रहा।

भजनलाल सरकार में भी नहीं टूटा खाली सीटों का सिलसिला

मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल में भी कई सीटों पर उपचुनाव हुए। खींवसर, चौरासी, देवली-उनियारा, दौसा और झुंझुनूं में विधायकों के सांसद बनने के कारण सीटें खाली हुईं। वहीं सलूंबर और रामगढ़ में विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराने पड़े। अंता में कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव हुआ।

अब बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन के बाद एक बार फिर उपचुनाव की स्थिति बन गई है। ऐसे में विधानसभा की 200 सीटों का सदन एक बार फिर पूरी संख्या के साथ चलने से पहले खाली कुर्सियों के सवाल से घिर गया है।

वास्तु और शुद्धिकरण की चर्चा भी रही

नई विधानसभा में विधायकों के निधन और सदन में पूरी संख्या नहीं होने को लेकर समय-समय पर वास्तु दोष की चर्चाएं भी होती रही हैं। कुछ पूर्व विधायकों ने भवन के शुद्धिकरण और विशेष पूजा-अर्चना की मांग उठाई थी। पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर और पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए थे।

विधानसभा भवन के निर्माण से पहले इस जमीन के श्मशान और कब्रिस्तान होने के दावे भी किए गए थे। इन चर्चाओं के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण जैसे धार्मिक आयोजन करवाए। यहां तक कि विधानसभा सचिवालय के कुछ अधिकारियों ने भी वास्तु के अनुसार अपनी कुर्सियों और टेबल की दिशा बदली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed