फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   maharani college girl Suicide Case, Parents went to Women commission

बेटी कहती थी, हॉस्टल की छात्राएं नशे की आदी हैं, कमरा बदलो, एक नहीं सुनी

Mon, 27 Mar 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
maharani college girl Suicide Case, Parents  went to Women commission
कोमल - फोटो : अमर उजाला
महारानी कालेज के हॉस्टल में आत्म हत्या करने वाली छात्रा कोमल प्रजापत के माता—पिता सोमवार को राज्य महिला आयोग में पहुंचे और कई गंभीर आरोप लगाए। आयोग को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन इस गंभीर मामले को दबाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पर कई तरह से दबाव बनाया गया जिसके चलते वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुई। उन्होने कहा कि हॉस्टल में रह रही कई छात्राएं नशे की आदी हैं और यह बात उन्हें खुद कोमल ने बताई थी। कोमल पहले भी इससे परेशान होकर छात्रावास में अपना कमरा बदलने के लिए प्रार्थना पत्र लगा चुकी थी, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। परेशान होकर उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ यह मामला अब राजनीतिक तूल भी पकड़ता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा महारानी कालेज पहुंची। उन्होंने कालेज में कोमल की आत्महत्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कालेज की छात्राओं से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि महारानी कालेज की छात्रा कोमल प्रजापत ने एनिबेसेंट छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी। उसकी खुदकुशी के बाद परिजनों ने छात्रावास में गलत गतिविधियां होने का आरोप लगाते हुए छात्रावास वार्डन व प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। इसके अगले दिन वार्डन के समर्थन में छात्राओं ने रोड जाम कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed