फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lover living in live in relationship was beaten to death in Sriganganagar

Rajasthan: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे पति को छोड़कर युवक के साथ थी महिला

Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

महिला का दूसरा पति घर में घुस गया। उसने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं महिला मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन
Lover living in live in relationship was beaten to death in Sriganganagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीगंगानगर में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला मौके से फरार हो गई लेकिन युवक की जमकर पिटाई की गई। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर इलाके के गांव तेरह एच ठड्डा का है। महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। वह दूसरे पति को छोड़कर एक अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इससे उसका पति नाराज था। सोमवार अल सुबह पति मंगा सिंह, कश्मीर सिंह के बेटे और कुछ अन्य लोगों उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान महिला भाग गई।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिला का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। वहीं महिला के पति और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को केसरीसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रैफर किया गया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed