{"_id":"642456004b067f17db0f7198","slug":"lover-had-killed-married-woman-in-baran-accused-arrested-love-affair-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पति से तलाक के बाद पीहर में रह रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पति से तलाक के बाद पीहर में रह रही थी महिला
Wed, 29 Mar 2023 08:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:45 PM IST
सार
बारां जिले में डेढ़ महीने पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने 27 साल की महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले में डेढ़ महीने पहले मिले हुई लड़की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पति से तलाक के बाद पीहर में रह रही 27 साल की युवती की हत्या उसके ससुराल के पड़ोस में रहने वाले प्रेमी ने की थी। पुलिस ने गाडरवाडा डूंडी में रहने वाले चेतन सेन उर्फ पिंटू पुत्र रामकल्याण (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह बालाखेड़ा के माल में कागला बमोरी तिराहे के पास सरसों के खेत में एक लड़की का कंकाल मिला था। पदमपुरा निवासी हेमराज किराड़ ने पुलिस को बताया कि कंकाल उसकी 27 साल बेटी अल्का का है। अल्का 15 जनवरी की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी थाना किशनगंज में दर्ज कराई गई थी। कंकाल के पास मिले कपड़े, चूड़े सहित अन्य सामान उसकी बेटी के हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में पिता हेमराज ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी पीहर में ही रह रही थी। 5 महीने पहले दहेज प्रताड़ना को लेकर उसका उसके पति से तलाक हो गया था। पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या का शक उसके पूर्व पति नरोत्तम किराड़ निवासी गाडरवाडा और बड़े दामाद दीपचंद निवासी कोयला पर जताया था।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने मामले की जाचं की तो थाना खानपुर क्षेत्र के गाडरवारा निवासी चेतन सेन उर्फ पिंटू के बारे में जानकारी हाथ लगी। पुलिस ने आरोपी पिंटू को हिरासत में लेकरपूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका लंबे समय से अल्का के साथ अफेयर चल रहा था। पति से तलाक होने के बाद वह पीहर में रही थी। इसी बात को लेकर उसने अल्का की हत्या कर दी थी।