{"_id":"627b9836c3ea4540c80b3849","slug":"lover-couple-ate-poison-in-jalore-girl-dies-young-man-condition-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विवाहिता ने प्रेमी के साथ खाया जहर, प्रेमिका की मौत और युवक गंभीर, एक महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विवाहिता ने प्रेमी के साथ खाया जहर, प्रेमिका की मौत और युवक गंभीर, एक महीने पहले ही हुई थी शादी
Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 11 May 2022 04:34 PM IST
सार
मृतका की शादी एक महीने पहले ही हुई थी, वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। इसी के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर जिले के भीनमाल निकट नोहरा गांव में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे विवाहिता युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पावली की रहने वाली सोमती भील जुंजाणी ने वीरा राम भील के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले सोमती की शादी कहीं और हो गई थी। बताया जा रहा है की वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। बुधवार को दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने दोनों को नोहरा नाड़ी के पास बेहोशी की हालत में देखा।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण दोनों को भीनमाल के राजकीय अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि वीरा राम का निजी अस्पतालम में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन