फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lover committed suicide in kota girlfriend family not ready for marriage

Rajasthan: मम्मी कसम मर जाऊंगा, प्रेमिका को यह बोल प्रेमी ने खाया जहर, छह साल से थे साथ, जानें क्यों चुनी मौत?

Thu, 17 Nov 2022 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

लड़की पर उसके घरवालों को दबाव था। जिस कारण करीब दो महीने से दोनों न तो ज्यादा बात कर पा रहे थे और न ही मिल पा रहे थे। इस बात से अभिषेक बहुत परेशान चल रहा था। आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका से बात की और उसे बताकर जहर खा लिया।

विज्ञापन
Lover committed suicide in kota girlfriend family not ready for marriage
23 साल के अभिषेक वर्मा ने खाया जहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपनी प्रेमिका को कॉल कर कहा कि मम्मी की कसम खा के कह रहा हूं, मर जाऊंगा। बहुत परेशान हो गया हूं, मरने जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने जहर पी लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़की के पिता की धमकियों से परेशान होकर उनके बेटे ने जान दी है। परिजनों ने मृतक और उसकी प्रेमिका की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला कोटा के नयापुरा के कायन हाउस का है। 23 साल का अभिषेक वर्मा एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर है। उसी के मोहल्ले में उसकी 22 साल की प्रेमिका रहती है। दोनों बचपन में एक ही स्कूल में जाया पढ़ा करते थे और तभी से एक दूसरे को जानते थे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई फिर वे एक दूसरे को पसंद करने लगे। पिछले छह साल से दोनों रिश्ते में थे और शादी भी करना चाहते थे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अभिषेक ने एक साल पहले परिवार वालों के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था। उसके परिवार वाले दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने मना कर दिया था। अभिषेक के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से लड़की के परिवार वाले उसे धमका रहे थे। गुरुवार रात को अभिषेक और उसकी प्रेमिका के बीच फोन पर बात हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने उससे कहा कि तुम बात क्यों नहीं करती हो, तुमने अपनाा फोन भी बंद कर लिया। मम्मी कसम खा के कह रहा हूं, मर जाऊंगा। बहुत परेशान हो गया हूं, मरने जा रहा हूं। इसके बाद युवक ने जहर पी लिया। 

सुबह चार बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया और बताया कि अभिषेक बाहर बेहोश पड़ा है। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के पिता भोजराज वर्मा पेशे से टेलर है। उन्होंने लड़की के पिता और भाई के खिलाफ नयापुरा थाने में केस दर्ज कराया है। 

एक साल पहले अभिषेक ने शादी का प्रस्ताव रखा को लड़की के घरवालों ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद से उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी लग गई थी। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने अपने बेटी को अभिषेक से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन इसके बाद भी वह उससे मिलती रही। इधर, लड़की के पिता और भाई अभिषेक को भी लगातार धमकियां दे रहे थे।

लड़की पर उसके घरवालों को दबाव था। जिस कारण करीब दो महीने से दोनों न तो ज्यादा बात कर पा रहे थे और न ही मिल पा रहे थे। इस बात से अभिषेक बहुत परेशान चल रहा था। आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका से बात की और उसे बताकर जहर खा लिया। मृतक के परिवार ने अभिषेक और उसकी प्रेमिका की बातचीत और लड़की के पिता के धमकाने की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed