{"_id":"6304ef566a26ce7afd664dfa","slug":"love-jihad-case-in-dholpur-muslim-young-man-marriage-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: नाबालिग लड़की से शादी कर रहा था युवक, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, कोटा से भगाकर लाया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: नाबालिग लड़की से शादी कर रहा था युवक, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, कोटा से भगाकर लाया था आरोपी
Tue, 23 Aug 2022 09:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:13 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने युवक और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। कोटा से नाबालिग लड़की को लेने के लिए धौलपुर आ रही है। उसके परिजनों ने थाने में बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोर्ट में शादी करने पहुंचे युवक और नाबालिग लड़की।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे से लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम युवक और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने बेटी के लापता होने का केस भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाड़ी में एक युवक और युवती शादी की कार्रवाई करने के लिए आए कोर्ट आए हुए थे। युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवक मुस्लिम है तो वहीं युवती हिंदू धर्म की है। बताया जा रहा है कि अमन पुत्र फजल खान निवासी मलकपाड़ा जिला धौलपुर कोटा की रहने वाले नाबालिग लड़की हेमा पुत्री श्यामलाल को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगाकर ले आया था। दोनों आदालत में कोर्ट मैरिज करने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अन्य हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं अदालत में जुट गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने दोनों की शादी नहीं होने दी। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों के लोगों को शांत कराया, साथ ही युवक और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इधर, बाड़ी पुलिस क कहना है कि लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने का केस थाने में दर्ज कराया था। कोटा पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस के लड़की को ले जाने के लिए बाड़ी आ रही है। वहीं, हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। हिंदू समाज की नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाने के लिए बड़ा गिरोह काम कर रहा है।