{"_id":"62236550ed5b142fb0341829","slug":"looted-by-putting-chilli-powder-in-eyes-of-cash-collection-worker-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े छह लाख लूटे: शराब दुकानों से रुपए लेकर बाइक पर जा रहा रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंकी, रकम ले भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े छह लाख लूटे: शराब दुकानों से रुपए लेकर बाइक पर जा रहा रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च झोंकी, रकम ले भागे बदमाश
Sat, 05 Mar 2022 06:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:57 PM IST
सार
राज्य के नागौर जिले में बदमाशों ने दिनदहाड़े छह लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने शराब दुकानों से रुपए लेकर आ रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाली और फिर रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नौगार में दिनदहाड़े छह लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने शराब दुकानों से रुपए एकत्रित कर मोटर साइकिल से लौट रहे कर्मचारी की आंखों में मिर्च डाली और फिर रकम लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
शराब दुकानों से कैश कलेक्शन करने वाले पीड़ित कर्मचारी अदू राम ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तहर मोटरसाइकिल से करीब छह लाख रुपए एकत्रित जा रहा था। इसी दौरान शहर की खाई गली में एक कार आई और उसने रास्ता रोक दिया। इसके बाद सामने से आए दो पल्सर सवार बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंका और रुपए लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि बाइक पर आए दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।