फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha Election BJP may release first list of candidates for Lok Sabha election in Rajasthan today

Lok Sabha Polls: राजस्थान में आज आएगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची? शेखावत-बिड़ला समेत इन नामों का एलान संभव

Fri, 01 Mar 2024 01:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 01 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

Lok Sabha Election Update: भाजपा के लिए राजस्थान में इस बार 10 सीटें बेहद चुनौती देने वाली हैं। इनमें करौली-धौलपुर, जालौर- सिरोही, टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, गंगानगर हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, बाड़मेर और बीकानेर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP may release first list of candidates for Lok Sabha election in Rajasthan today
सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला। - फोटो : सोशमल मीडिया

विस्तार

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम तक जारी हो सकती है। पहली सूची में मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर, कोटा से ओम बिड़ला, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल और बांसवाड़ा से अर्जुन राम मेघवाल के नामों का एलान किया जा सकता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदा लोकसभा सीट बदलकर उन्हें कहीं ओर से टिकट दिया जा सकता है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को जयपुर ग्रामीण या अजमेर लोकसभा सीट पर टिकट दिया जा सकता है।

विज्ञापन




इन सीटों भाजपा नए चेहरे उतार सकती है
फील्ड सर्वे के मुताबिक भाजपा के लिए राजस्थान में इस बार 10 सीटें बेहद चुनौती देने वाली हैं। इनमें करौली-धौलपुर, जालौर- सिरोही, टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, गंगानगर हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, बाड़मेर और बीकानेर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनमें झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जालौर सांसद देवजी पटेल विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण और राजसमंद सीट के भाजपा सांसद  विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार में मंत्री बन चुके हैं। इसलिए इन सीटों पर भी इस बार नए चेहरे उतारे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जयपुर ग्रामीण के लिए बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम चर्चा में है। गंगानगर-हनुमानगढ़ से कैलाश मेघवाल और निहालचंद, झुंझुनू से हर्षिनी कुलहरी और चूरू से देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed