फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Live In Partner Rape Case Delhi Woman Raped Over Pretext Of Marriage In Jaipur

Rajasthan News: दिल्ली की युवती से जयपुर में दुष्कर्म, आरोपी ने पांच साल लिव-इन में रखकर की ज्यादती

Sun, 25 Dec 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Dec 2022 08:21 PM IST
सार

जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पांच साल तक उसका शोषण किया और फिर दूसरी लड़की से शादी कर ली।

विज्ञापन
Live In Partner Rape Case Delhi Woman Raped Over Pretext Of Marriage In Jaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को दिल्ली से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान वह जबरन संबंध बनाने लगा, विरोध करने पर उसने युवती से शादी का बाद किया। बाद में दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। करीब पांच साल साथ रहने के दौरान आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।  

विज्ञापन


जयपुर जवाहर सर्किल थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली की रहने वाली एक युवती (35) ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि 5 साल पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम में उसकी पहचान जयदीप (27) से हुई थी। उसने उसे हाउसिंग बोर्ड किशनगढ़ का रहने वाला बताया था। इसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


जयपुर में नौकरी करने के दौरान आरोपी जयदीप ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी जयदीप ने उससे शादी करने का वादा किया। पिछले 5 साल से दोनों लिव-इन में रह रहे है। शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों पहले आरोपी जयदीप ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। धोखा देने का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed