फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Liquor worth Rs 77. 82 crore was sold in rajasthan on 31 december

नए साल के नाम, जमकर छलके जाम: राजस्थान में 31 दिसंबर को 77.82 करोड़ रुपये की शराब की हुई बिक्री, लोगों ने छक कर पी अंग्रेजी दारू

Mon, 03 Jan 2022 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि राजस्थान एक दिन में 77 करोड़ रुपये की शराब पी गया। 31 दिसंबर की रात नए साल के जश्न पर अंग्रेजी शराब की जमकर डिमांड रही। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 24 घंटे से भी कम समय में  शराब की इतनी बिक्री ने अबाकारी विभाग को और मजबूत बना दिया। 

विज्ञापन
Liquor worth Rs 77. 82 crore was sold in rajasthan on 31 december
नए साल के जश्न पर छलके जाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नए साल के जश्न पर जमकर जाम छलकाए गए। प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर को लोग छक कर शराब पी और फिर रातभर जश्न मनाते रहे। एक ही दिन में प्रदेश में 77 करोड़ 82 लाख रुपये की शराब बेची गई, इसमें 12 करोड़ 60 लाख रुपये की बीयर और 65 करोड़ 13 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब शामिल है। आबकारी विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल यानी वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 70 करोड़ था। जबकि, 2019 में एक अरब से ऊपर की शराब बेची गई थी। 

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने बताया कि देशभर के कई राज्यों में नए साल के जश्न पर रोक थी। प्रदेश में भी पाबंदियां लगाई गई थी, लेकिन बाहर से आए बड़ी संख्या में लोगों ने होटल और घरों में रुककर शराब पी। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा बिकी अंग्रेजी शराब 
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार लोगों ने बीयर की तुलना में अंग्रेजी शराब को ज्यादा पसंद किया है। साल 2019 में लगभग 30 करोड़ रुपये की बीयर बेची गई थी, जबकि इस बार केवल 12 करोड़ 60 लाख रुपये की ही बीयर बेची गई। लोगों की पसंद इस बार अंग्रेजी शराब की ज्यादा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में हुई थी 1 अरब की बिक्री
साल 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो उस समय नए साल के मौके पर राजस्थान में शराब बिक्री का आंकड़ा एक अरब के पार पहुंच गया था। 31 दिसंबर 2019 की रात तक पूरे प्रदेश में 1 अरब 4 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। उस समय आयोजन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। लोगों ने होटल, पब, फॉर्म हाउस, रिसॉर्ट में जमकर जाम छलकाए थे। उस समय तो आबकारी विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और क्लबों की पार्टियों में शराब परोसने के लिए अस्थायी लाइसेंस भी जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed