{"_id":"64dce598117432fed4037753","slug":"liquor-mafia-arrested-from-mp-border-in-dholpur-police-recovered-illegal-liquor-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में मध्यप्रदेश बॉर्डर से शराब माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध शराब की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में मध्यप्रदेश बॉर्डर से शराब माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध शराब की बरामद
Wed, 16 Aug 2023 08:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Aug 2023 08:34 PM IST
सार
धौलपुर में पकड़े गए आरोपी के पास से 61 शराब के क्वार्टर मिले हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से शराब की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने एक माफिया को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित सागरपाड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने 61 देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एएसआई मोहनलाल मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से सागरपाड़ा के पास शराब बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस की गाड़ी को देखकर शराब माफिया भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शराब माफिया की पहचान उम्मेद सिंह (50) पुत्र डोंगरिया निवासी चंबल बरपुरा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से काउंटी क्लब के 61 शराब के क्वार्टर मिले। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उम्मेद सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी से अवैध शराब की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन