फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lips and eyes pasted with Feviquik Accused molested Aunt In Bharatpur Rajasthan

Rajasthan: होंठ-आंखों को फेवीक्विक से चिपकाया, भतीजे ने चाची के साथ ये किया, चिल्ला भी नहीं पाई, अब यह खतरा

Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौक से फेवीक्विक और पेचकस बरामद कर ली गई है। आरोपी युवक अभी तक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Lips and eyes pasted with Feviquik Accused molested Aunt In Bharatpur Rajasthan
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची के होठ और आंखें फेवीक्विक से चिपका दीं, और फिर छेड़छाड़ करने लगा। होठ चिपके होने के कारण महिला चिल्ला भी नहीं सकी। जैसे-जैसे महिला ने अपनी एक आंख और होठ को खोला और फिर जोर से चिल्लाई, जिससे उसके परिवार के अन्य लोग आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के बयाना कोतवाली इलाके का है। 17 नवंबर की रात 32 साल की पीड़ित महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। उसने सोते समय महिला के होठ और आंखों पर फेवीक्विक लगा दी। जिससे उसके होठ और दोनों आंखें चिपक गईं। इसके बाद आरोपी युवक महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


छेड़छड़ा का अहसास होने पर महिला जागी, उसने आंखें खोलने और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन होठ चिपके होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। आरोपी युवक ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को धक्का देकर, आंख और होठ खोलने की कोशिश की। जिसमें वह कामयाब हई और फिर जोर-जोर चिल्लाने लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।  इस दौरान उसका फेविक्विक और पेचकस वहीं गिर गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अपने साथ के साथ बाइक से आया था। दोस्त घर के बाहर उसका इंतजार कर रहा था। जिसके साथ वह बाइक से फरार हो गया। 

महिला को भरतपुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी एक आंख अब भी चिपकी हुई है। डॉक्टरों को आशंका है कि कहीं उसकी आंख की रोशनी न चली जाए। नेत्र रोग विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे हैं। 


पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मौक से फेवीक्विक और पेचकस बरामद कर ली गई है। आरोपी युवक अभी तक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। वह रिश्ते में महिला का भतीजा लगता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed