फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Leopard attacked laborer working in cement plant in Jhunjhunu forest department started rescue operation

Jhunjhunu: सीमेंट प्लांट में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

Thu, 27 Apr 2023 06:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 06:17 PM IST
सार

सीमेंट फैक्ट्री में हमले की खबर सुनते ही वन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने सबसे पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया।

विज्ञापन
Leopard attacked laborer working in cement plant in Jhunjhunu forest department started rescue operation
तेंदुए ने किया हमला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनू जिले के जंगली इलाके से सटे इलाके में घुसे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले की खबर से इलाके में घबराहट का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। मामला जिले के नवलगढ़ का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला
नवलगढ़ के जंगली इलाके से सटे गोठड़ा स्थित सीमेंट प्लांट में एक गुरुवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। प्लांट में तेंदुए की खबर सुनते ही मजदूर भी घबरा गए और वह एक जगह इकट्ठे हो गए। इस दौरान सुबह 11.30 बजे एक तेंदुए ने एक मजदूर पर पीछे से हमला कर दिया। मजदूरों ने चिल्लाया तो तेंदुआ वहां से भागकर कहीं और छिप गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। डॉक्टर का कहना है कि युवक का इलाज जारी है, वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर से बुलाई वन विभाग की टीम
सीमेंट फैक्ट्री में हमले की खबर सुनते ही वन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने सबसे पहले तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल पर सर्चिंग की जारी है। जयपुर वनविभाग की टीम को बुलाया गया है, जल्द ही वह भी मौके पर पहुंच जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed