{"_id":"62cad3f5b4e8a75700472a8c","slug":"lecturer-caught-wife-with-constable-in-barmer-said-domestic-volence-case-registered-wife-illicit-relationship-three-constables","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़ा, कहा- जिस थाने में घरेलू हिंसा का केस, उसके तीन सिपाहियों से अवैध संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़ा, कहा- जिस थाने में घरेलू हिंसा का केस, उसके तीन सिपाहियों से अवैध संबंध
Sun, 10 Jul 2022 06:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Jul 2022 06:58 PM IST
सार
लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाड़मेर एसपी ने एक कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी और कांस्टेबल को साथ पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक लेक्चरर पति ने अपनी पत्नी को कांस्टेबल के साथ पकड़ लिया। दोनों एक कैफे में बैठे थे। लेक्चरर ने आरोप लगाया कि जिस थाने में पत्नी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया वहां के तीन कांस्टेबल के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पीड़ित ने बाड़मेर एसपी से शिकायत कर कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसपी ने बालोतरा थाने में तैनात कांस्टेबल संदीप चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 2015 में लेक्चरर की शादी बालोतरा निवासी युवती से हुई थी। आपसी विवाद के कारण 2019 में युवती मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। उसने अपने लेक्चरर पति के खिलाफ बालोतरा थाने में घरेलू हिंसा और भरण पोषण का केस दर्ज करवा रखा है। पति का आरोप है कि यहां के तीन कांस्टेबल के साथ उसका अवैध संबंध है। शनिवार को एक कांस्टेबल के साथ उसने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेक्चरर की पत्नी हर महीने उससे भरण पोषण भत्ता भी ले रही है। पति ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी पत्नी को एक कैफे में कांस्टेबल के साथ बैठा देखा। इसके बाद उसने पत्नी का फोन चेक किया तो उसमें दोनों के बीच हुई आपत्तिजनक बातचीत की चैट भी मिली। उसका आरोप है कि बीती रात वह एसपी से शिकायत करने के लिए बाड़मेर आ रहा था, इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ियों से उसका रास्ता रोकने का भी प्रयास किया। उनसे बचने के लिए वह प्राइवेट एंबुलेंस लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
लेक्चरर ने बालोतरा थाने के तीनों कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने कांस्टेबल संदीप चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।