फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Leaders who left Congress joined BJP, CP Joshi, Arun Singh and Rathore said disintegration started in Congre

Rajasthan: कांग्रेस छोड़कर आए नेता BJP में शामिल, सीपी जोशी, अरुण सिंह और राठौड़ बोले-कांग्रेस में बिखराव शुरू

Fri, 19 May 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 May 2023 09:53 PM IST
सार

भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए शुक्रवार को जयपुर में कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए। इसमें 3 बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक और राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ महासचिव रहे डॉ. नरसी किराड शामिल है।

विज्ञापन
Leaders who left Congress joined BJP, CP Joshi, Arun Singh and Rathore said disintegration started in Congre
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी जॉइन करने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी गोपाल लाल मीणा, पूर्व आईपीएस रामदेव सिंह खैरवा, पूर्व आईएएस पृथ्वीराज मीणा, पूर्व कमिश्नर भारतीय राजस्व सेवा सीआर मीणा और गंगापुर सिटी के ब्राह्मण समाज अध्यक्ष और विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री हेमंत शर्मा ने अपने सैंकडों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने इन सभी के गले में भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


कांग्रेस का बिखराव और आपसी फूट अब चौड़े में आ गई  
बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कांग्रेस का बिखराव और आपसी फूट अब चौड़े में आ गई है।
विज्ञापन


सुभाष महरिया ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भाजपा विचारधारा से एकजुटता से जुड़ने का संकल्प दिलाया
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की लडाई, बढ़ती कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार अब खुलेआम हो रहा है। कांग्रेस के मंत्री खुले मंचों से सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर चुके हैं। राजस्थान की जनता ने इन सबसे तंग आकर देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को मत और बहुमत देने का मन बना लिया है। बिजली कटौती की बात हो या रीट पेपर लीक सभी मोर्चों पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल रही है। सुभाष महरिया ने पेपर लीक कांड से प्रदेश के हजारों परिवारों को हुए नुकसान का हवाला देते हुए सभी कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को भाजपा की विचारधारा के साथ एकजुटता से खडे़ रहने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं-अरुण सिंह
सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की कमजोर सरकार के दिन लद चुके हैं। कार्यकर्ताओं के जूनून को देखकर स्पष्ट है, कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को खुद ही कबूल कर लिया-सीपी जोशी
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को संगठित होकर पार्टी हित में काम करने के लिए संकल्प दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को खुद ही कबूल कर लिया। कांग्रेस में ना तो नैतिकता बची है ना ही शिष्टाचार। 

राठौड़ ने कहा फॉर्च्यूनर नहीं, अब तिपहिया वाहन में कांग्रेस के विधायक जीतकर आएंगे
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सुभाष महरिया, नरसी किराड, पीआर मीणा,गोपाल मीणा, रामदेव सिंह खैरवा और हेमंत कुमार शर्मा का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में राठौड ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और नौकरी की भर्तियों में घोटालों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं के जोश के बूते कांग्रेस का सफाया नजदीक बताया। राठौड़ ने कहा फॉर्च्यूनर नहीं, अब तिपहिया वाहन में कांग्रेस के विधायक जीतकर आएंगे।


ये नेता भी साथ रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रभारी आनंद शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed