फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Leader of Opposition Rajendra Rathod made a verbal attack on Gehlot government

Jhunjhunu: राठौड़ बोले- बेराजगारों के नाम पर बनाई गई कल्ला कमेटी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई, क्या यही है न्याय

Tue, 19 Sep 2023 07:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Sep 2023 07:45 AM IST
सार

राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि खुद के थर्मल पावर प्लांट बंद करके प्राइवेट कंपनियों से बिजली खरीद रही सरकार, फिर भी बिजली कटौती जारी है।

विज्ञापन
Leader of Opposition Rajendra Rathod made a verbal attack on Gehlot government
प्रेसवार्ता करते राजेंद्र राठौर व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नवलगढ़/झुंझुनू में परिर्वतन संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को यात्रा आरंभ होने से पूर्व प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ अनाचार, अत्याचार, उत्पीड़न व दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। प्रदेश के किसी भी कोने में महिला सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में बिजली कटौती का संकट बना हुआ है अघोषित बिजली कटौती के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें किसान वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। आज बिजली के तीनों डिस्कॉम घाटे में चल रहें है, सरकार खुदके थर्मल पावर प्लांट बंद करके प्राइवेट कंपनियों से मंहगी बिजली खरीद रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस वादा करती है और भूल जाती है 
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर है कि आम जनता का काम बिना पटवारियों को कमीशन दिए नहीं होता है। कांग्रेस सरकार 2018 के चुनाव में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने का वादा करती है, लेकिन जब सत्ता में आती है तो कर्जमाफी का वादा भूल जाती है। युवाओं को बेराजगारी भत्ते का वादा किया था। उसके लिए बनाई गई कल्ला कमेटी की रिपोर्ट आज तक नहीं आयी। वादा कर्जमाफी का किया और बदले में किसानों की जमीनें नीलाम हो गई और खाते एनपीए हो गये। कांग्रेस सरकार में कुर्सी की लड़ाई पूरे पांच साल चली है। इनके यहां दो टीमें बनी हुई हैं टीम ए और टीम बी जिनके बीच हमेशा लड़ाई चलती रही है। 
विज्ञापन


लाखों युवाओं का भविष्य चौपट हो गया
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड़ किया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। सभी भर्तियों के पेपर लीक हुए हैं। ऐसे में लाखों युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक सदभाव क़ायम करने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश की वीरांगनाओं के अधिकारों पर कुठाराघात हुआ है। जयपुर में धरने पर बैठी वीरांगनाओं को घसीटकर वहां से उठाया गया। मेरा दावा है कि विधानसभा चुनावों में चूरू, सीकर और झुन्झुनु की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, ज़िला अध्यक्ष पवन कुमार मावंडिया, परिवर्तन संकल्प यात्रा के सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, ज़िला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि, विधायक रामलाल शर्मा, जिला प्रभारी केडी बाबर,  मीडिया सहयोगी कृष्ण कुमार जानू और अनिल बंसल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed