लक्ष्मी विलास होटल केस: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी सीबीआई कोर्ट में पेश हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी लक्ष्मी विलास होटल मामले में जोधपुर की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान शौरी के वकील प्रदीप शाह ने उनकी तरफ से जमानती मुचलके पेश किए। शौरी की तरफ से दो लाख रुपये का व्यक्तिगत जमानत बांड पेश किया गया। शौरी ने कहा, गुमनाम शिकायत पर 2014 में केस शुरू हुआ लेकिन सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट में दो बार कहा कि इसकी कोई योग्यता नहीं है।
Rajasthan: Former union minister Arun Shourie appeared before Jodhpur Special CBI Court in Laxmi Vilas Hotel case; furnished personal bail bond of Rs 2 Lakhs.
विज्ञापन
"Case began in 2014 on anonymous complaint but CBI has said twice in closure report that it has no merit," says Shourie. pic.twitter.com/TsdIwkmw41विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 14, 2020
होटल को दो दशक पहले भारत होटल्स लिमिटेड को 7.52 करोड़ रुपये में बेचा गया था, तब शौरी तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में विनिवेश प्रभारी मंत्री थे। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि इस संपत्ति की कीमत करीब 252 करोड़ थी, जिससे सरकार को 244 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा।