{"_id":"64d611863924ff81f30972b4","slug":"lathicharge-on-students-in-rajasthan-university-protesting-for-demand-of-student-union-elections-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
Fri, 11 Aug 2023 04:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 11 Aug 2023 04:18 PM IST
सार
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रनेतओं को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे सड़क से नहीं हटे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान 6 से ज्यादा छात्रों को चोटें आईं हैं। पांच को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर छात्रों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे छात्र नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में 6 से ज्यादा छात्रों को चोटें लगी हैं। वहीं, पुलिस ने पांच छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को छात्र नेताओं ने चुनाव कराने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति सचिवालय पहुंचकर ताला लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से छात्र नाराज हो गए और उन्होंने जेएलएन मार्ग पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे सड़क से नहीं हटे।। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। लाठीचार्ज में 6 से ज्यादा छात्रों को चोटें लगी हैं। वहीं, पुलिस ने पांच छात्र नेताओं को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं का कहना है प्रदेशभर के छात्र लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से तारीखों का ऐलान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बिना किसी कारण के लाठीचार्ज कर दिया। जिससे कई साथियों को चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं करती है तो एक बड़ा आंदोलन करेंगे।