फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   land dispute in Bhiwadi two sides fiercely fought with sticks eight people injured Rajasthan News

Alwar: भिवाड़ी में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल, एक गाड़ी में भी लगाई आग

Wed, 24 May 2023 07:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 07:26 PM IST
सार

भिवाड़ी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने कार में आग लगा दी, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। दूर खड़े लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
land dispute in Bhiwadi two sides fiercely fought with sticks eight people injured Rajasthan News
झगड़े में कार से लोगों को कुचलते हुए, कार में लगाई आग पर पाया काबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के भिवाड़ी  इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मौके पर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। 8 लोग घायल हो गए। दूर खड़े लोगों ने इस लड़ाई के वीडियो बनाकर लाइव कर दिए। जिसे पब्लिक ने मोबाइल फोन से देखा।

विज्ञापन


मामला अलवर जिले के भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना इलाके का है। जहां बुधवार दोपहर दो पक्ष जमीन को लेकर भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जहां मौके पर खड़ी एक पक्ष की फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में गाड़ी जलकर खाक हो गई। विवाद में हुए झगड़े में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे परिजनों ने टपूकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद सभी घायलों को भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थर्ड फेज थाना पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही थर्ड फेज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान सूचना पर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

IPS सुजीत शंकर मौके पर पहुंचे, 10 से 15 राउंड फायरिंग की शिकायत
घटना की सूचना पर भिवाड़ी से आईपीएस सुजीत शंकर मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। फिलहाल किसी की तरफ से मामला दर्ज नही करवाया गया है। पुलिस का जप्ता गांव में मौजूद है और मामले पर नजर बनाए हुए है। एक पक्ष के एडवोकेट पूर्व सिंह यादव ने पार्षद सूबे सिंह के लोगों पर 10 से 15 राउंड फायरिंग का आरोप लगाया है। आईपीएस सुजीत शंकर ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। किसी भी पार्टी की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि मुख्य रूप से कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूरी जानकारी लेने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।


ये हुए घायल
घायलों में संतरा देवी (50) पत्नी धनीराम यादव, कृष्णा (50) पत्नी पुराण सिंह, संतोष देवी (45) पत्नी अभय राम, पिंकी (32) पत्नी राहुल, मीना देवी (34) पत्नी कमल यादव, हंस राम (60) पुत्र रामकरण, इंद्रजीत (28) पुत्र रमेश यादव शामिल हैं। सभी लोग खिजुरिवास गांव के रहने वाले है जिसका निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed