{"_id":"64f32cc2a2a3cf45dd091252","slug":"lal-diary-rajendra-gudha-reached-neemkathana-to-welcome-cm-ashok-gehlot-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा अचानक सीएम गहलोत का स्वागत करने पहुंचे, सरकार से तल्खी पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा अचानक सीएम गहलोत का स्वागत करने पहुंचे, सरकार से तल्खी पर कही ये बात
Sat, 02 Sep 2023 06:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:08 PM IST
सार
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग 50 साल से की जा रही थी। जिला बनने के बाद पहली बार सीएम गहलोत यहां आ रहे हैं। जनता का विधायक होने के तौर पर उनका वेलकम तो बनता है।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल डायरी सामने लाकर राजस्थान की राजनीति में सियासी घमासान मचाने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने एक फिर सबको चौंका दिया। वे शनिवार को अचानक नीमकाथाना में सीएम अशोक गहलोत की सभा में पहुंच गए। हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव के कारण गहलोत खुद वहां नहीं पहुंचे। ऐसे में उदयपुरवाटी विधायक गुढ़ा ने मंच पर पहुंचकर स्थानीय विधायक सुरेश मोदी से मुलाकात की। कुछ देर वहां रुकने के बाद गुढ़ा वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए गुढ़ा ने कहा कि नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग 50 साल से की जा रही थी। जिला बनने के बाद पहली बार सीएम गहलोत यहां आ रहे हैं। यहां से विधायक होने के तौर पर उनका वेलकम तो बनता है। इस दौरान मीडिया ने गुढ़ा और सरकार की तल्खी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का विधायक हूं।
विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति फिर से करवट ले रही है। CM @ashokgehlot51 की नीमकाथाना में आयोजित सभा के मंच पर पहुंचे @RajendraGudhapic.twitter.com/pdrFXh28xD
— Mukesh Kumar (@mukeshkmr21) September 2, 2023
विज्ञापन
बतादें कि सीएम अशोक गहलोत नीमकाथाना के जिला बनने के बाद पहली बार यहां आ रहे थे। कार्यक्रम के अनुसार वे यहां राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल 'जिला स्तरीय' प्रतियोगिताओं का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते। लेकिन, प्रतापगढ़ जाने के कारण उनका ये दौरा स्थगित कर दिया गया है।