फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   lady sets herself on fire in banswara she accused live in partner for death

Rajasthan: लिव इन में रह रही युवती ने किया आत्मदाह, लिखा-प्यार में फंसाकर कुत्तों से भी घटिया मौत देते हैं

Thu, 23 Jun 2022 03:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 03:30 PM IST
सार

युवती रीट की तैयारी कर रही थी। खुद को आग लगाने से पहले उसने प्रेमी को कई कॉल और मैसेज किए थे। कोई रिप्लाय नहीं आने पर उसने खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
lady sets herself on fire in banswara she accused live in partner for death
बांसवाड़ा में युवती ने खुद को आग लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

बांसवाड़ा में एक युवती ने पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। युवती एक पटवारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मरने से पहले युवती ने वाट्सअप पर 10 स्टेटस लगाए। जिसमें उसने प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मरने से पहले युवती ने वाट्सअप स्टेटस में लिखा कि मेरी बहनों किसी से प्यार मत करना। कोई किसी से प्यार नहीं करता, सभी मतलबी होते हैं। प्यार में फंसाकर कुत्तों से भी घटिया मौत देते हैं। थूकती हूं ऐसे प्यार पर आज। युवती ने स्टेटस में अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है।

विज्ञापन


तीन साल से थी लिव इन में
मामला बांसवाड़ा के आनंदपुरी इलाके का बुधवार रात नौ बजे का है। 27 साल की टीना हीरात डूंगरपुर के झौंथरी तहसील के गोरादा गांव की रहने वाली थी। वह तीन साल से चांदरवाड़ा में कार्यरत पटवारी मनोज खराड़ी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों एक ही गांव के होने की वजह से एक-दूसरे को जानते भी थे। टीना रीट की तैयारी कर रही थी। मूल रूप से वह डूंगरपुर की रहने वाली थी। वह माता-पिता को कहकर आई थी कि वह उदयपुर में पढ़ाई करने जा रही है लेकिन वह बांसवाड़ा के चांदरवाडा में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने कॉल नहीं उठाया तो किया सुसाइड
पिछले एक-डेढ़ महीने पहले से पटवारी मनोज और टीना साथ नहीं रह रहे थे। टीना को बुधवार को पता चला कि मनोज आनंदपुरी थाने के कटारो का तालाब गांव में है। ऐसे में टीना वहां पहुंच गई। उसने मनोज को कई कॉल और मैसेज किए लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। ग्रामीण उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।


आरोपी फरार

घटना के बाद से पटवारी मनोज फरार है। मृतका के पिता ने मनोज पर बेटी की हत्या करने का शक जताया है। जवान बेटी के आत्महदाह कर लेने से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मनोज की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed