{"_id":"621f5b76722e710dac3d97c9","slug":"lady-don-kamala-chaudhary-challenge-the-nagaur-sp-ram-murthy-joshi-live-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी डॉन का एसपी को चैलेंज: सोशल मीडिया पर लाइव कर बोली- मैं रोज ड्रग्स खाती हूं, किसी के बाप में दम हो तो रोक ले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी डॉन का एसपी को चैलेंज: सोशल मीडिया पर लाइव कर बोली- मैं रोज ड्रग्स खाती हूं, किसी के बाप में दम हो तो रोक ले
Wed, 02 Mar 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:26 PM IST
सार
नागौर की लेडी डॉन कमला चौधरी ने एसपी राम मूर्ति जोशी को सोशल मीडिया पर चुनौती दे डाली। उसने कहा कि मैं अपने दम पर ड्रग्स लेती हूं। एसपी से इसके लिए रुपए नहीं लेती हूं।
विज्ञापन
कमला चौधरी ने नागौर एसपी राम मूर्ति जोशी को दिया चैलेंज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लेडी डॉन के रूप में नाम कमाने के लिए कमला चौधरी ने नागौर एसपी राम मूर्ति जोशी को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती दे डाली। हाथ में बंदूक लेकर महिला ड्रग्स लेने की बात कह रही है। उसने कहा कि किसी के बाप में दम हो तो रोक कर दिखाए, वीडियो में गालियां भी दी गई हैं। कमला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नागौर जिले के बाराणी गांव की रहने वाली 27 साल की कमला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि मैं रोज एमडी ड्रग्स खाती हूं और अपने दम पर खाती हूं। एसपी से पैसे लेकर कभी नहीं खाया। किसी के बाप में दम है तो मुझे रोक कर दिखा दे। कमला ने आगे कहा कि एसपी मेरी रिकॉर्डिंग देख रहा है, वह बताएगा कि उसके बंगले पर आकर मैंने कब रुपए मांगे थे।
विज्ञापन
कमला ने कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं है, नागौर में फेमस होना चाहती है। कई प्रयास किए कि पुलिस मुझे थाने ले जाए और जेल भेजे, लेकिन कोई मेरा कुछ नहीं करता। इस दौरान वह बंदूक लहराती है और फिर फायर भी करती है।
विज्ञापन