फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli Protest Markets Shut Crowd Gathers Outside Police Station After Trader Sanjay Agarwal Detention

कोटपूतली: संजय अग्रवाल को हिरासत में लेने पर बवाल, थाने के बाहर जुटी भीड़; व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

Sat, 12 Sep 2026 02:58 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 02:58 PM IST
सार

नगर परिषद चुनाव के मतदान के दौरान संजय अग्रवाल को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद बहरोड़ में विरोध बढ़ गया। थाने के बाहर देर रात तक प्रदर्शन हुआ और शनिवार को भी लोग जुटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kotputli Protest Markets Shut Crowd Gathers Outside Police Station After Trader Sanjay Agarwal Detention
बहरोड़ थाने के बाहर संजय अग्रवाल को हिरासत में लिए जाने के विरोध में एकत्रित हुए लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बहरोड़ नगर परिषद चुनाव के मतदान के दौरान संजय अग्रवाल को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिरासत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक भी लोगों की भीड़ थाने के बाहर मौजूद रही। शनिवार को भी मामले को लेकर विरोध का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर सवाल, राजनीतिक दबाव का आरोप
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि संजय अग्रवाल को राजनीतिक दबाव के चलते हिरासत में लिया गया है। विरोध के तौर पर कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान की गई इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


संजय अग्रवाल की पत्नी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा चुनाव
जानकारी के अनुसार, संजय अग्रवाल की पत्नी ने नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा है। चुनाव के बाद सभापति पद की दावेदारी को लेकर संजय अग्रवाल की पत्नी का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा में बताया जा रहा है। ऐसे में मतदान के दौरान संजय अग्रवाल को हिरासत में लिए जाने को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लेने की बात कही
पुलिस के अनुसार, संजय अग्रवाल को एक दिन पहले शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया था। हालांकि, हिरासत की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। इसी बीच कार्रवाई के कारणों को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।

थाने के बाहर नारेबाजी, अतिरिक्त जाब्ता तैनात
मामले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया। पुलिस अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों से लगातार समझाइश कर मामले को शांत कराने का प्रयास करते रहे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: ‘पापा, मुझे यहां बहुत डर लग रहा है...जल्दी ले जाओ’; फोन के दो घंटे बाद बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत


शनिवार को भी जारी रहा विरोध
वहीं, रात के बाद शनिवार को भी थाने के बाहर लोगों की आवाजाही बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से हिरासत की कार्रवाई का कारण स्पष्ट करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

नगर परिषद चुनाव के बीच गरमाई स्थानीय राजनीति
नगर परिषद चुनाव के बीच सामने आए इस घटनाक्रम ने बहरोड़ की स्थानीय राजनीति को भी गरमा दिया है। अब सभी की नजर पुलिस की ओर से हिरासत की कार्रवाई को लेकर सामने आने वाले आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed