फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Hospital News: Woman Dies After C-Section Two Patients Suffer Kidney Failure Reason Behind Explained

कोटा में एक और प्रसूता ने गंवाई जान: अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत, दो महिलाओं की किडनी फेल

Sun, 10 May 2026 02:22 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 02:22 PM IST
सार

Kota News: कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की किडनी फेल होने पर उन्हें नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Kota Hospital News: Woman Dies After C-Section Two Patients Suffer Kidney Failure Reason Behind Explained
जेके लोन अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और चार महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब संभाग के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल से भी गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रसूता की सिजेरियन डिलीवरी के बाद मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती दो अन्य महिलाओं की किडनी फेल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

 
डिलीवरी के कुछ घंटों बाद बिगड़ी महिला की हालत
जानकारी के अनुसार, बूंदी जिले के सुवासा निवासी रोहित महावर की पत्नी प्रिया की 8 मई को अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 9 मई को उसकी डिलीवरी करवाई गई, लेकिन डिलीवरी के कुछ घंटों बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। देर रात महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
परिजनों के मुताबिक प्रिया की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने महिला का समुचित ध्यान नहीं रखा। उनका कहना है कि महिला रातभर दर्द से तड़पती रही और समय पर उचित देखभाल नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो अन्य महिलाओं की किडनी फेल, नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती
इसी बीच अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाएं आरती और पिंकी की तबीयत भी गंभीर हो गई। दोनों महिलाओं की किडनी फेल हो गई और उनका यूरिन आना बंद हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर दोनों को तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

पढ़ें- Kota News: कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की मौत पर तेज हुई सियासत, बयानबाजी से लेकर जांच तक समझिए पूरा मामला
 

Kota Hospital News: Woman Dies After C-Section Two Patients Suffer Kidney Failure Reason Behind Explained
जेके लोन अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल अधीक्षक ने महिला की स्थिति पहले से गंभीर बताई
जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर निर्मला शर्मा ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला की तबीयत पहले से ही काफी खराब थी। शुरुआत में नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन स्थिति अधिक बिगड़ने पर सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी।
 
उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद महिला को लगातार दर्द की शिकायत होने लगी थी। इसके बाद कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह ली गई और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी दिखाया गया। डॉक्टर निर्मला शर्मा के अनुसार महिला के परिजनों ने सीने में दर्द की शिकायत बताई थी, जिसके बाद तत्काल उपचार शुरू किया गया, लेकिन देर रात महिला की मौत हो गई।
 
अन्य गर्भवती महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई गई
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिन दो महिलाओं को किडनी संबंधी समस्या हुई थी, उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है और अब वे खतरे से बाहर हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य गर्भवती महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार सभी चिकित्सक पूरी गंभीरता के साथ मरीजों का उपचार कर रहे हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed