फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Van collided with truck in Bundi Road Accident

Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वैन ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, छह से अधिक घायल

Tue, 22 Nov 2022 02:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Nov 2022 02:38 PM IST
सार

हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Van collided with truck in Bundi Road Accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बूंदी के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केशवरायपाटन के आड़ागेला स्थान के समीप एक ईको वैन ट्रक में जा घुस गई। हादसे में ईको वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


देवली मांझी क्षेत्र से एक ही परिवार के करीब 12 से अधिक सदस्य कमलेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी में आड़ागेला स्थान के पास गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन के आगे की बॉडी के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। गाड़ी के ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed