Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वैन ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, छह से अधिक घायल
हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के मेगा हाइवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। केशवरायपाटन के आड़ागेला स्थान के समीप एक ईको वैन ट्रक में जा घुस गई। हादसे में ईको वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोटा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
देवली मांझी क्षेत्र से एक ही परिवार के करीब 12 से अधिक सदस्य कमलेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। वहां से वापसी में आड़ागेला स्थान के पास गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन के आगे की बॉडी के परखच्चे उड़ गए और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। गाड़ी के ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।