{"_id":"6809f95186f2c20de60c44ce","slug":"two-miscreants-are-in-judicial-custody-in-two-separate-cases-of-cheating-they-had-lured-them-with-a-car-and-double-the-money-kota-news-c-1-1-noi1391-2868548-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार, कार और रकम दोगुना करने का दिया था लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार, कार और रकम दोगुना करने का दिया था लालच
Thu, 24 Apr 2025 03:15 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 03:15 PM IST
सार
Kota: एक आरोपी ने कार खरीदने पर करीब 12 लाख का फायदा दिलाने की एवज में झांसा देकर 28 लाख रूपए पीड़ित से हड़पे थे। दूसरे आरोपी ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर परिवादी से 20 लाख रूपए की ठगी की थी। दोनों मामलो में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में ठगी के 2 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो बदमाशों को गुमानपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद थे। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी कार खरीदने पर करीब 12 लाख का फायदा दिलाने की एवज में झांसा देकर 28 लाख रूपए पीड़ित से हड़पे थे। वहीं दूसरे आरोपी ने रकम दुनी करने का झांसा देकर परिवादी से 20 लाख रूपए की ठगी की थी। दोनों मामलो में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि एक फरियादी को फॉरच्यूनर कार खरीदनी थी। उसकी मुलाकात संतोष सिंह निवासी मांगलियवास जिला अजमेर हाल गायत्री नगर ब्यावर से हुई थी। संतोष सिंह ने फरियादी को कार खरीद पर 10-12 लाख का फायदा दिलाने का झांसा दिया और अगस्त 2023 में 28 लाख ऑन लाइन ट्रांसफर करवाकर अन्य व्यक्ति के नाम कार की डिलीवरी ले ली। कई बार रूपए का तकाजा करने पर भी आरोपी ने फरियादी को रूपए वापस नहीं लौटाए जिसके बाद फरियादी ने 6 जनवरी 2025 को गुमानपुरा थाने में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में जोधपुर जेल में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था।
पढ़ें: केंद्रीय मंत्री खटीक ने दी सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के संकेत, बोले- आतंकियों को मिलेगा जवाब
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि एक साल में रकम दुगनी करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोपी पवन जैन निवासी सरसिया थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में परिवादी ने अगस्त 2022 में एसपी कार्यालय में परिवाद दिया था। जिसमें बताया था आरोपी पवन जैन व अन्य ने एक साल में रकम दुगनी करने के नाम पर 20 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाकर धोखाधड़ी की। परिवाद पर गुमानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी पवन जैन वर्तमान में कोटा सेंट्रल जेल में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था।उसके खिलाफ कोटा शहर व अन्य जिलों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज है।