फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Union minister said terrorists will be taught a lesson

Damoh: केंद्रीय मंत्री खटीक ने दी सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई के संकेत, बोले- आतंकियों को मिलेगा जवाब

Wed, 23 Apr 2025 03:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 03:00 PM IST
सार

MP: केंद्रीय मंत्री खटीक ने कहा प्रधानमंत्री ने पिछले बार पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया था। इस घटना के बाद भी आतंकियों को वैसा ही सबक सिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Union minister said terrorists will be taught a lesson
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जैसे पुलवामा हमले के बाद देश ने एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को सबक सिखाया था, वैसे ही इस बार भी आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि देश को नेतृत्व पर पूरा विश्वास है, और आतंक के खिलाफ कोई भी कड़ा कदम उठाने से सरकार पीछे नहीं हटेगी।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि गृह मंत्री अमित शाह घटना के बाद तुरंत जम्मू-कश्मीर पहुंचे और राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई की रूपरेखा बनाई गई है।खटीक दमोह में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पहलगाम हमले के चलते उन्होंने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए। उन्होंने कहा कि देश इस घटना से आहत है और राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: ‘इस कायराना हरकत का सरकार जवाब देगी’...हमले पर बोले CM मोहन यादव; सिंघार-पटवारी ने जताया दुख    

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। आतंकियों ने किसी के पिता, बेटे, भाई और पति को हमसे छीना है। प्रधानमंत्री ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है और स्पष्ट किया है कि किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री दमोह पहुंचे थे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्हें बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में शामिल होना था, लेकिन आतंकी हमले के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस मौके पर दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed