फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Two Aadhar cards found with a female constable who came to take the exam, case registered

Kota News: परीक्षा देने पहुंची महिला कांस्टेबल के पास मिले दो आधार कार्ड, मुकदमा हुआ दर्ज; जानें पूरा मामला

Mon, 24 Mar 2025 03:08 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

Kota: प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला का नाम अंजली सिंह है, जोकि राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल के रूप में कोटा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला के पास मिले दोनों आधार कार्ड मिले।

विज्ञापन
Two Aadhar cards found with a female constable who came to take the exam, case registered
परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग की रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेट 2 और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर क्लास 4 की पुनर्परीक्षा रविवार को कोटा में कई केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें हाडोती के अलावा अन्य जिलों के भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए कोटा पहुंचे। इस बीच शहर के गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल कैंपस में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची महिला कैंडिडेट पर परीक्षा आयोजित करवा रहे आयोजकों को शक हुआ। जांच में महिला कैंडिडेट के पास दो आधार कार्ड मिले, जिनमें आधार नंबर और जन्मतिथि अलग-अलग थी। केंद्र प्रभारी ने संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परीक्षा समन्वयक और कोटा के एटीएम प्रशासन मुकेश चौधरी को दी।
विज्ञापन


एडीएम मुकेश चौधरी ने बताया कि महिला कैंडिडेट को पहले परीक्षा देने दी गई। लेकिन बाद में उसके दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए और मुकदमा भी दर्ज करवाया है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि महिला का नाम अंजली सिंह है, जो की राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल के रूप में कोटा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला के पास मिले दोनों आधार कार्ड मिले। हालांकि ये असली है या डुप्लीकेट इसकी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; आरसीए एडहॉक कमेटी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सदस्यों ने खुद के लिए खरीदे महंगे आईफोन; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर आधार पर एक यूनिक आईडी होती है और एक व्यक्ति को सिर्फ एक ही आधार कार्ड जारी किया जाता है, लेकिन अंजली सिंह के पास 2 आधार नंबर के कार्ड मिले हैं। ऐसे में पूरी गतिविधि संदिग्ध सामने आई है। वहीं डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में गुमानपुरा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है और जांच के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।

बता दें कि आरपीएससी की आरओ-ईओ परीक्षा कोटा शहर में 70 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 6183 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यानी 28.12% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 4 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। जो केंद्र पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग करने के बाद ही उनको अंदर भेज रहे थे। प्रशासन के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed