फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Theft in the princely period Dadhadevi temple, thieves took away gold and silver jewelery and sword

Kota News: रियासतकालीन दाढ़देवी मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और तलवार ले उड़े नकाबपोश चोर

Sun, 23 Feb 2025 03:38 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 03:38 PM IST
सार

जिले में रियासतकालीन दाढ़देवी मंदिर में कुछ नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए लेकिन फिर भी एक कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हो गई है।

विज्ञापन
Kota News: Theft in the princely period Dadhadevi temple, thieves took away gold and silver jewelery and sword
दाढ़ देवी मंदिर में चोरी

विस्तार

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रियासतकालीन दाढ़देवी मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार देर रात नकाबपोश चोरों ने मंदिर में धावा बोला और सोने-चांदी के आभूषण, तलवार, चांदी का छत्र, माता का शृंगार, सोने का मंगलसूत्र और दानपेटी चुराकर फरार हो गए। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया, लेकिन इसके बावजूद एक कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई है।

विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कैथून थानाधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 2 बजे की है, जब नकाबपोश चोरों ने मंदिर में चोरी की।
विज्ञापन


मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर दानपेटी टूटी हुई मिली, जिसमें से नकदी गायब थी। एक सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाढ़देवी मंदिर एक प्राचीन रियासतकालीन मंदिर है, जिसकी मान्यता हाड़ौती क्षेत्र में ही नहीं बल्कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांवों में भी है। नवरात्रि के दौरान यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। चारों ओर से जंगल से घिरा यह मंदिर राजा-महाराजाओं के इतिहास को भी संजोए हुए है।


मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी गए आभूषणों को बरामद करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed