{"_id":"67b97a41c84d0f48eb0f63e2","slug":"there-was-stabbing-at-a-wedding-ceremony-at-two-places-in-the-city-the-brides-maternal-uncle-kota-news-c-1-1-noi1391-2654449-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News : शादी समारोह में दो जगह पर हुई चाकूबाजी, डीजे पर डांस करने के दौरान दुल्हन के मामा को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : शादी समारोह में दो जगह पर हुई चाकूबाजी, डीजे पर डांस करने के दौरान दुल्हन के मामा को चाकू मारा
Sat, 22 Feb 2025 01:09 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:09 PM IST
सार
शहर में दो अलग-अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों ही घटनाएं शादी समारोहों के दौरान हुई, जहां कुछ बदमाशों ने चाकू चला दिया।
विज्ञापन
चाकूबाजी में घायल दुल्हन का मामा
विस्तार
जिले में डीजे पर नाचते समय हुए आपसी विवाद में बदमाशों ने दुल्हन के मामा और दो जनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई, वहीं दुल्हन के मामा के पेट में चाकू लगने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घायल की तरफ फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। अगर रिपोर्ट आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल युवक राहुल ने बताया कि उसकी भांजी की शादी के बाद शुक्रवार को कोटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन शहर के जवाहर नगर इलाके के एक भवन में चल रहा था। इस दौरान डीजे पर नाचते समय कुछ युवकों ने राहुल के जीजा से धक्का-मुक्की कर दी, जिससे वो नीचे गिर गए। जैसे ही राहुल और अन्य साथी जीजा को उठाने के लिए गए तो तीन युवकों ने उन चाकू से हमला कर दिया, जिससे राहुल, दीपक और सौरभ को चाकू लग गया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि चाकू मारने युवक कौन थे, इसका उनको भी पता नहीं है। वहीं पुलिस भी घायल युवकों और परिवार के लोगों से बदमाशों के बारे में पता लगा रही है। साथ ही शादी में लिए गए फोटो और वीडियो भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर शहर के उद्योग नगर इलाके में भी देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां शादी में आए प्रदीप नाम के युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल प्रदीप को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वो प्रेमनगर इलाके में एक शादी समारोह में आया था, जहां पर कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बीचबचाव करने के दौरान लड़कों ने प्रदीप पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन