{"_id":"67eb56050612342d5f0c0ed9","slug":"the-attendant-who-came-with-the-patient-slapped-the-resident-boycott-of-work-amid-uproar-kota-news-c-1-1-noi1391-2786249-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News : एमबीएस अस्पताल में अटेंडर ने रेजिडेंट डॉक्टर को मारा थप्पड़, गुस्साए डॉक्टरों ने किया काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : एमबीएस अस्पताल में अटेंडर ने रेजिडेंट डॉक्टर को मारा थप्पड़, गुस्साए डॉक्टरों ने किया काम बंद
Tue, 01 Apr 2025 09:12 AM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:12 AM IST
सार
कल देर रात शहर के एमबीएस अस्पताल में मरीज के साथ आए अटेंडर द्वारा रेजीडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्साए डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया और अस्पताल से बाहर निकल गए। रात 2 बजे आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद सभी रेजीडेंट कम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया कार्य का बहिष्कार
विस्तार
कोटा में संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में कल देर रात जमकर हंगामा हो गया, जब मरीज के साथ आए एक अटेंडर ने सर्जरी के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गुस्से में आए रेजिडेंट डॉक्टर्स काम छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं सूचना मिलने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। रेजिडेंट ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और मरीजों का उपचार करने से मना कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी रेजिडेंट से समझाइश की।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: गणगौर पर निकाली शाही सवारी, पूर्व राजपरिवार की सदस्यों ने सिटी पैलेस में की पूजा, देखें तस्वीरें
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष डॉक्टर हेमंत शर्मा ने बताया कि कल देर रात जब सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉ. अमन इमरजेंसी ड्यूटी पर थे, उनके साथ ऑर्थो मेडिसिन सहित अन्य विभागों के रेजिडेंट में मौजूद थे। तभी पुलिस एक्सीडेंट के केस में महेंद्र नाम के युवक को मेडिकल चेकअप के लिए लाई थी। इस दौरान महेंद्र के साथ आए लोगों ने चिकित्सकों के साथ अभद्रता की और इसी बीच गोलू नाम के युवक ने रेजिडेंट डॉ. अमन को थप्पड़ मार दिया, जिससे सभी रेजीडेंट में गुस्सा है। वहीं डॉ. अमन की तरफ से अस्पताल अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी गई है। हालांकि रात 2 बजे आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद सभी रेजीडेंट कम पर लौट आए हैं।