{"_id":"631d4d3cd179b13d2c47cf33","slug":"students-held-hostage-for-10-hours-in-kota-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मालिक और लीज होल्डर के बीच विवाद, कोटा के हॉस्टल में 10 घंटे तक बंधक रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मालिक और लीज होल्डर के बीच विवाद, कोटा के हॉस्टल में 10 घंटे तक बंधक रहे छात्र
Sun, 11 Sep 2022 08:32 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:32 AM IST
सार
कोटा में मालिक और लीज होल्डर के बीच विवाद में बच्चे फंसे रहे। भूख प्यास से बच्चे तड़पते रहे लेकिन उनकी किसी न सुनी। पुलिस की सख्ती पर कोचिंग के गेट का ताला खोला गया।
विज्ञापन
कोटा में छात्रों को को बनाया बंधक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के एक हॉस्टल में बच्चे 10 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक रहे। 25 बच्चों को न तो बाहर जाने दिया गया, ना खाने को कुछ दिया गया। जिससे बच्चे भूख से परेशान होते रहे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विज्ञान नगर पुराना थाना रोड पर एक तीन मंजिला प्रॉपर्टी है। प्रॉपर्टी अंदबिलब नामक व्यक्ति की है, जो दुबई में रहता है। उसकी पत्नी सिबना इसमें होस्टल चलाती है और खुद तलवंडी इलाके में रहती है। हॉस्टल में बच्चों को रखवाने में आफताब ने मदद की थी।
विज्ञापन
आफताब का आरोप है कि उसने लीज पर ये होस्टल लिया था लेकिन बाद में पति-पत्नी पलट गए। वहीं सिबना का कहना है कि आफताब और उसके साथी हॉस्टल पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे सिबना ने होस्टल में अंदर से ताला लगा दिया। सुबह जब बच्चे कोचिंग जाने के लिए बाहर आये तो ताला लगा मिला। ये देखकर बच्चों ने ताला खोलने के लिए कहा लेकिन सिबना ने ताला नहीं खोला। ऐसे में बच्चे ना तो कोचिंग गए और ना ही खाना उन्हें मिला।
विज्ञापन
परेशान बच्चों ने अपने परिजनों को कॉल लगाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर भी महिला ने ताला नहीं खोला। एक घंटे से ज्यादा पुलिस मशक्कत करती रही लेकिन दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में पुलिस ने बाल्टी से बच्चों के लिए ऊपर खाना भिजवाया। वहीं अधिकारियों ने सख्ती दिखाई तो बच्चों को बाहर निकाला जा सका।