फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Short-circuit fire in Madrasa of Dadabadi area

Kota: दादाबाड़ी क्षेत्र के मदरसे में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, चार बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर

Mon, 27 Feb 2023 01:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Feb 2023 01:03 PM IST
सार

कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में वक्फ नगर में एक मदरसे में बड़ा हादसा हो गया। मदरसे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और कई बच्चे इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इनमें से तीन बच्चों को निजी चिकित्सालय में और एक को एमबीएस में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Short-circuit fire in Madrasa of Dadabadi area
दादाबाड़ी क्षेत्र में मदरसे के पास जमा लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

वक्फ नगर में स्थित मदरसे में शाम को बच्चे पढ़ रहे थे। इसी दौरान वहां शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को जैसे-तैसे वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जन डॉ. आलोक गर्ग ने बताया कि जरिआन, अरमान, मोहम्मद अली और गाजी झुलस गए हैं। मोहम्मद अली की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल से एमबीएस हॉस्पिटल के रेफर कर दिया गया है। उधर, एमबीएस हॉस्पिटल से पीड़ित बच्चे गाजी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


लोगों ने ही बुझाई आग
दूसरी ओर शहर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया की वक्फ नगर में मदरसे में आग लगने की सूचना उन्हें दोनों फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम पर नहीं मिली है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया और बच्चों को मदरसे से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचा दिया। चार बच्चों का उपचार चल रहा है। आग के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन बताया जा रहा है कि संभावित शॉर्ट सर्किट के चलते ही ये आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बच्चों को बचाया
वहीं दादाबाड़ी थाना पुलिस भी वक्फ नगर में मौके पर पहुंची। दादाबाड़ी पुलिस के एसआई लालचंद ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि मदरसे में करंट फेल गया है और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए हैं। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे वहां देखा तो मदरसे में आग लगी हुई थी। आम जन बच्चों को मदरसे से बाहर निकाल रहे थे। चार बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से मोहम्मद की हालत गंभीर होने के चलते उसे एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। मामला अनुसंधान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed