फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Sachin Pilot met with MLA Bharat Singh in Kota

Rajasthan: पायलट से मिले भरत सिंह, बोले-दिल्ली से आदेश है कि कुछ मत बोलो, मुस्कुरा रहा हूं यही बोलना है मेरा

Tue, 11 Oct 2022 08:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 11 Oct 2022 08:03 AM IST
सार

सचिन पायलट से मिलने के बाद भरत सिंह ने कहा कि राजेश पायलट से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। भरत सिंह ने बताया कि पायलट का फोन आया था कि वे उनसे मिलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sachin Pilot met with MLA Bharat Singh in Kota
भरत सिंह और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

सचिन पायलट सोमवार को झालावाड़ दौरे पर रहे। वे झालावाड़ से कोटा होते हुए जयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान पायलट कोटा में सांगोद के विधायक भरत सिंह के गुमानपुरा स्थित आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। यहां पर उनके साथ अकेले में करीब 35 मिनट तक उन्होंने मंत्रणा की।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  भरत सिंह से पत्रकारों ने सवाल किए। जिस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली से आदेश है कि किसी को कुछ नहीं बोलना है, इसलिए मैं कुछ नहीं बोलूंगा। मुस्कुरा रहा हूं यही मेरा बोलना है। भरत सिंह ने बताया कि सचिन पायलट का उनके पास फोन आया था कि मुझसे मिलना चाहते हैं। 

विज्ञापन


विधायक भरत सिंह ने यह भी कहा कि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के साथ भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। जब उन्होंने खानपुर से पहला चुनाव 1993 में लड़ा था, तब प्रचार के लिए आए थे। इसी शिष्टाचार के तहत सचिन पायलट भी उनसे रिश्ते निभाते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अशोक गहलोत के भी करीबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed