फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   RSMSSB CET Exam Protest at examination center in Kota

RSMSSB CET Exam: देरी से पहुंचने पर अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, कोटा में परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा

Sat, 07 Jan 2023 12:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 07 Jan 2023 12:31 PM IST
सार

कोटा में सर्दी का सितम परीक्षा पर दिखाई दे रहा है। कोहरे और सर्दी के कारण सेंटर पर लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा नहीं देने दिया गया। अभ्यर्थियों के हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा।

विज्ञापन
RSMSSB CET Exam Protest at examination center in Kota
कोटा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन - फोटो : Social Media

विस्तार

RSMSSB CET परीक्षा के अभ्यर्थियों ने कोटा शहर के स्वामी विवेकानंद नगर परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया। परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के चलते लगभग 100 से अधिक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस के सामने काफी देर तक गिड़गिड़ाने के बाद भी जब केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


यूपी और राजस्थान के अन्य शहरों से परीक्षा सेंटर पर देर पहुंचे अभ्यर्थियों को मनमसोस कर वापस लौटना पड़ा। सर्दी और दूरी के चलते समय पर नहीं पहुंचे सके बाहर से आए परीक्षार्थी जाड़े के सितम ने कई परीक्षार्थियों के सपने चकनाचूर कर दिए।

विज्ञापन


बता दें कि सर्दी ने हाड़ौती सहित पूरे राजस्थान पर सितम ढा रखा है। इस सर्दी के कारण ही कई जिलों में जिला कलेक्टरों ने शीतकालीन अवकाश को 14 तक बढ़ा दिया है। दो दर्जन से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री से नीचे आ गया है। ऐसे में बाहर से आए अभ्यर्थी केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। सुबह की पारी में आयोजित परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। इस परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटा पूर्व पहुंचने की अनिवार्यता रखी गई है। जिसके चलते अभ्यर्थियों को अल सुबह 8 बजे ही केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी थी लेकिन कुछ अभ्यर्थी एक या दो मिनट लेट होने पर भी उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में प्रवेश नहीं देने के चलते परीक्षार्थियों ने केंद्र के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाइश करने के बावजूद नहीं मानने पर केंद्र पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बल पूर्वक उन्हें मौके से खदेड़ा गया।

2 दिन में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे कोटा में परीक्षा
कोटा शहर में आयोजित हो रही CET परीक्षा में शहर 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 22719 परीक्षार्थियों ने नामांकन करवाया है। सीईटी परीक्षा के माध्यम से कई भर्तियों के लिए योग्यता निर्धारित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से ही अभ्यर्थी दूसरी अन्य भर्तियों की परीक्षा में बैठने की योग्यता हासिल करेंगे।


सीईटी में 12वीं स्तर और स्नातक स्तर के आधार पर परीक्षा हो रही है। शनिवार को होने जा रही परीक्षा का स्तर स्नातक के आधार पर है। दो दिन आयोजित किए जा रहे परीक्षा में लगभग 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आरएसएसएमबी की ओर से आयोजित परीक्षा को निर्विरोध रूप से संपन्न करवाए जाने के लिए माकूल बंदोबस्त किए गए हैं। हर भर्ती परीक्षा में सामने आने वाली पेपर लीक की गंभीर समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed