फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   roof collapsed after ladies exited from their in kota

माता को पूज के उठी थीं महिलाएं, इतने में ढह गई छत

Thu, 23 Mar 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
roof collapsed after ladies exited from their in kota
मकान की छत का वो हिस्सा जहां बैठकर पूजा कर रही थीं महिलाएं - फोटो : Internet
कोटा के कैथुनपोल इलाके में एक पुराने घर की छत ढह गई और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मकान की छत ढहने से महज कुछ मिनट पहले ही घर की महिलाएं पूजा करके उठी थीं, लेकिन किस्मत से सभी सुरक्षित बच गईं। मकान काफी पुराना और जर्जर स्थिति में बताया गया है, जिसकी मरम्मत कराने के लिए पहले भी कॉलोनीवासी घर के मुखिया को बोल चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं मकान मालिक ने पुलिस से कहा कि उन्होनें बेसमेंट समेत एक मंजिल किराए पर दे रखी है, जिसमें आरा मशीन चलती है और इसी वजह से पूरे मकान में दरारें पड़ गई थी। मकान मालिक ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होनें किराएदार से छत की मरम्मत कराने को कई बार कहा फिर भी उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इस मकान में तीन भाईयों का परिवार एकसाथ रहता है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। घटना के समय घर की सभी महिलाएं माता की पूजा करके वहां से उठी ही थी कि इतने में छत ढह गई। महिलाओं के साथ एक छोटी बच्ची भी थी जो इस हादसे में बाल बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed