फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Three coaching students allegedly committed suicide in Kota

Rajasthan: IIT और NEET की तैयारी करने वाले तीन छात्रों ने की आत्महत्या, दो बिहार और एक MP का रहने वाला था

Mon, 12 Dec 2022 09:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में कोचिंग में पढ़ाई करने वाले तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्रों में दो बिहार और एक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 16, 17 और 18 साल थी।

विज्ञापन
Rajasthan Three coaching students allegedly committed suicide in Kota
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा जिले में स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने वाले तीन छात्रों ने आत्महत्या कर लिया है। मृतक छात्रों में दो बिहार और एक मध्यप्रदेश के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 16, 17 और 18 साल थी। मृतक छात्रों में बिहार के रहने वाले दोनों छात्र अंकुश और उज्जवल एक ही हॉस्टल में रहते थे। एक इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था, वहीं दूसरा मेडिकल की तैयारी करता था। मध्यप्रदेश का छात्र प्रणव नीट की तैयारी करता था।

विज्ञापन


बता दें कि अंकुश का दोस्त प्रिंस उसी इलाके में हॉस्टल में रहता है। सुबह साथ में खाना खाने जाते थे। प्रिंस ने बताया, सोमवार सुबह 11 बजे अंकुश को कई बार फोन किया था, लेकिन उसने नहीं उठाया। दोस्त को लेकर अंकुश के हॉस्टल पहुंचे। अंदर से लॉक लगा हुआ था, खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। पास के रूम में रहने वाले स्टूडेंट को बताया। फिर हॉस्टल संचालक को सूचना दी। अंकुश ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था। हॉस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लॉक तोड़कर देखा तो अंकुश पंखे पर लटका हुआ था, पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन


15 दिन पहले ही घर से लौटा था...
प्रिंस ने बताया, अंकुश का दीपावली के पहले एक्सीडेंट हुआ था, वो स्कूटी से गिरा था। 15 दिन पहले ही बिहार से कोटा लौटा था। वह रोज साढ़े पांच बजे के करीब अपने घर पर बात करता था। सिमराही में उसका ननिहाल है, वहां उसकी गर्लफ्रेंड रहती है, जिससे वो अक्सर बात किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन पहुंची, भाई फंदे पर लटका था...
इधर, पुलिस अंकुश की डेड बॉडी को नीचे उतार रही थी कि उज्ज्वल की बहन भी हॉस्टल आई। उसने भाई के रूम का गेट बजाया। उज्ज्वल ने गेट नहीं खोला। पुलिस ने उज्ज्वल के रूम का लॉक तोड़ा। अंदर देखा तो उज्ज्वल भी फंदे से लटका था। उज्ज्वल की बहन भी कोटा में रहकर कोचिंग कर रही है। वो भी तलवंडी इलाके में हॉस्टल में रहती है।

SP सिटी केसर सिंह शेखावत ने बताया, दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। तलवंडी इलाके में कृष्ण कुंज पीजी हॉस्टल में एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचे तो दो स्टूडेंट के सुसाइड करने की घटना सामने आई। कोटा शहर में इस तरीके की घटनाएं होना बहुत ही दुखद है। दोनों ने सुसाइड कैसे किया? यह जांच का विषय है।

मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड...
कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक प्रणव वर्मा (17 साल) मध्यप्रदेश के शिवपुरी का निवासी था। वह दो साल से कोटा के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रणव ने रविवार शाम को खाना खाया था, फिर अपने रूम में चला गया। रविवार रात को उसने अपने परिवार से बातचीत भी की। रात को एक बच्चा पानी भरने के लिए उठा तो उसने बरामदे में प्रणव को अचेत देखा। बच्चे ने फौरन हॉस्टल संचालक को बताया। हॉस्टल संचालक और अन्य उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने रविवार रात को ही शव को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रणव के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन कमरे से चूहे मारने की दवा मिली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed