फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Retired Teacher Commits Suicide in Kota

Kota: बर्थडे के दिन टीचर ने किया सुसाइड, आरोप- दूसरी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी, दो महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 24 Oct 2022 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Oct 2022 07:44 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में एक सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया है। मृतक टीचर की दूसरी शादी दो महीने पहले ही हुई थी। परिजनों का कहना है कि दूसरी पत्नी मृतक को प्रताड़ित कर रही थी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Retired Teacher Commits Suicide in Kota
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया। परिजनों ने दूसरी पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजू शर्मा (52) बसंत विहार के रहने वाले थे, जो सरकारी टीचर थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट लिया था।
विज्ञापन


मृतक के बेटे अविनाश शर्मा ने बताया, 20 दिसंबर 2020 को उसकी मां की मौत हुई थी। मार्च 2021 में दूसरी महिला से शादी की थी। महिला के पति की 15 साल पहले मौत हो चुकी थी। पहले पति से उसके 17 साल का एक बेटा है। महिला कुन्हाड़ी इलाके में सरकारी टीचर है। शादी के दो महीने बाद ही महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस महिला थाने में किया। फिर घरेलू हिंसा का केस किया। दोनों मामलों में समझौता कर लिया। तीसरी बार उसने दहेज प्रताड़ना का केस किया। इसमें दो महीने पहले ही कोर्ट ने फैसला दिया। पिता को बरी किया। उसके बाद से महिला उसके पिता पर लेने आने का दबाव बना रह थी।
विज्ञापन


दीपावली के पहले घर ले जाने का अल्टीमेटम दिया। वो पिता के मोबाइल पर मैसेज करती थी। इससे पिता मानसिक तनाव में आ गए। जो अगस्त 2021 में रिटायर्ड हो गए थे। अविनाश ने बताया कि पिता ने ये बात बताई थी, जिस पर घर में चर्चा हुई कि दीपावली निकलने के बाद बैठकर बात करेंगे। रविवार रात को उन्होंने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के समय वो उसकी पत्नी व दादा-दादी घर पर थे। सुबह करीब 7 बजे उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो उनका शव पंखे के कड़े से लटका हुआ मिला। उनका आज ही जन्मदिन था। उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कमरे को लॉक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादाबाड़ी थाना सीआई रामभरोसी ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया गया था। मृतक के परिजनों ने शिकायत में एक महिला पर आरोप लगाया है। दूसरी शादी के बारे में पता नहीं। मामले की जांच कर रहे है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed