फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan NSUI protests over NEET result in educational city Kota police resorts to lathicharge

Rajasthan: शिक्षा नगरी कोटा में नीट रिजल्ट को लेकर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Fri, 14 Jun 2024 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 07:07 PM IST
सार

शिक्षा नगरी यानी कोटा में नीट रिजल्ट को लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
Rajasthan NSUI protests over NEET result in educational city Kota police resorts to lathicharge
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट परिणामों को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने इस मामले को लेकर राजस्थान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कोटा में NSUI के प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस की झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट के रिजल्ट में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI की ओर से शुक्रवार को कोटा में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस को छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारी छात्र कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की तो मामला गरमा गया। इसके बाद छात्रों ने वहां हंगामा कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने लाठियां भांज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, नीट रिजल्ट को लेकर कोटा में भी एनएसयूआई लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। एनएसयूआई ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने वाले थे। सर्किट हाउस के बाहर सभी छात्र इकट्ठा हुए, जो कि पैदल मार्च करते और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed