{"_id":"64c0d2ef16440eb79d0564dc","slug":"rajasthan-news-masked-men-surrounded-and-fired-at-a-young-man-in-dholpur-somehow-saved-his-life-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: धौलपुर में नकाबपोशों ने युवक को घेरा और फायरिंग कर दी, जैसे-तैसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: धौलपुर में नकाबपोशों ने युवक को घेरा और फायरिंग कर दी, जैसे-तैसे बचाई जान
Wed, 26 Jul 2023 01:31 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:31 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर में देर रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। किस्मत अच्छी थी कि युवक बच गया।
विज्ञापन
धौलपुर में नकाबपोशों ने युवक के भागने पर उसकी कार को नुकसान पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र की मोहन कॉलोनी में मंगलवार देर रात आठ से अधिक नकाबपोशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की। तीन गोलियां चलाई गई। इनमें से एक गोली युवक की कार में भी लगी। बदमाशों की फायरिंग देखकर युवक भागकर पड़ोस के मकान में घुस गया। इसके बाद बदमाश वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। आकाश जोशी पुत्र महेश जोशी ने निहालगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आकाश का कहना है कि उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है। वह मंगलवार को उसे अस्पताल से घर लाया था। कार को बैक करने को लेकर उसकी एक युवती से बहस हो गई। इस बहस के बाद युवक अपनी कार लेकर दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद युवती पीड़ित के घर पहुंच गई। उसने पीड़ित की मां से फोन पर कुछ लोगों की बात कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी मां को फोन पर कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देर रात को जब वह अपने घर के बाहर कार खड़ी कर अंदर जा रहा था, वहां आठ से दस नकाबपोश बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। जैसे-तैसे युवक अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी उसकी कार में तोड़फोड़ करके मौके से भाग गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन