फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Namazis did aerial firing in Taliban style on Eid In Kota Sangod

Rajasthan: कोटा के सांगोद में ईद पर नमाजियों ने तालिबानी अंदाज में की हवाई फायरिंग, एजाज खान समेत तीन पर आरोप

Thu, 27 Apr 2023 01:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

कोटा जिले के सांगोद कस्बे में ईद की नमाज के दौरान कुछ नमाजियों ने बैखोफ होकर ईदगाह के भीतर तालिबानी अंदाज में हवाई फायरिंग की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Namazis did aerial firing in Taliban style on Eid In Kota Sangod
तालिबानी अंदाज में की हवाई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के सांगोद में ईद के मुबारक मौके पर ईदगाह में कुछ नमाजियों ने हवाई फायरिंग कर आसपास के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन बंदूकों से हवाई फायरिंग की गई थ, वह लाइसेंस वाली हैं या बिना लाइसेंस की थीं। डीएसपी रामेश्वर परिहार ने कहा, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है। इसमें एक नामजद है, जबकि दो अन्य अज्ञात शख्स हैं। हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन


सांगोद पुलिस ने 22 अप्रैल को हुई घटना के मामले में 26 अप्रैल देर शाम एफआईआर दर्ज की, जिसमें एजाज खान और दो अन्य लोगों के खिलाफ फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगोद के पुलिस सीआई एसएचओ बजरंगलाल ने कहा, ईद के दिन सांगोद में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


FIR में यह लिखा गया...
सांगोद थाने में दर्ज FIR में आयुध अधिनियम की धारा 25 (9) और आईपीसी की धारा 336 में मामला दर्ज किया गया है। कांस्टेबल भूरालाल मीना ने शिकायत में लिखा है, ईद पर्व पर ईदगाह मैदान में फायरिंग करने के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाए। 22 अप्रैल 2023 को सांगोद कस्बे में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया था। पर्व पर ईद का मैदान पर नमाज अदा करने लोग आए थे। ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए करीबन 2500 से 3000 व्यक्ति आए थे, जिनके बीच में तीन व्यक्तियों ने बंदूक से धमाका किया था, जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। जो मेरे पास भी आया है, जिसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है।

नमाज अता करने के दौरान नमाजियों के बीच से भीड़ में खड़े होकर उतावलेपन में उपेक्षा पूर्ण कार्य करते हुए बंदूक के फायर किए गए, जिससे मानव जीवन को संकट और मौके पर मौजूद व्यक्तियों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हुआ है। बंदूक का धमाका करने वालों में से एक एजाज खान पुत्र महबूब निवासी सांगोद और दो अन्य व्यक्ति थे। जिन्होंने बंदूक का धमाका लोगों के बीच में किया है, जिससे वहां पर उपस्थित अन्य लोगों का जीवन संकट में पड़ सकता था। इसलिए इन व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed