{"_id":"65cc9d4610223a31e60b4f58","slug":"rajasthan-memu-train-started-between-kota-chaumhala-lok-sabha-speaker-om-birla-traveled-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा-चौमहला के बीच मेमू ट्रेन शुरू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया सफर, यात्रियों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा-चौमहला के बीच मेमू ट्रेन शुरू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया सफर, यात्रियों से लिया फीडबैक
Wed, 14 Feb 2024 04:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:30 PM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तो अप-डाउन करने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मार्ग पर लंबे समय से लोकल ट्रेन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा-चौमहला के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बुधवार को बड़ी सौगात मिली। इन यात्रियों को विशेष तौर पर डेली अप-डाउनर्स की मांग को पूरा करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के डकनिया तलाव स्टेशन से मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
इस दौरान खुद बिरला ने भी मेमू ट्रेन में सफर किया और खुद ट्रेन में सवार होकर रामगंजमंडी तक गए। बुधवार सुबह छह बजे ओम बिरला ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और उसमें सवार हुए। इस दौरान वह आठ डिब्बे की मेमू ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के पास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान यात्रियों ने मेमू ट्रेन शुरू होने पर खुशी जाहिर की। कोटा-चौमहला मेमू ट्रेन का कोटा से रवानगी का समय सुबह 5.45 बजे रखा गया है।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन कोटा से जो महिला तक सभी स्टेशनों पर रुकेगी। स्पीकर बिरला डकनिया तलाव स्टेशन से मेमू ट्रेन में सवार हुए। रामगंजमंडी तक के सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद किया और उनका फीड बैक लिया। मेमू ट्रेन से रामगंजमंडी पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर 1.30 बजे मोड़क स्थित सरोजिनी नायडू स्कूल में टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में गए, जहां वे स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं के साथ भोजन किए।
विज्ञापन