फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Government will be in Kota on 12-13 September CM Gehlot will inaugurate Chambal River Front

Rajasthan: 12-13 सितंबर को कोटा में रहेगी सरकार, चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण करेंगे CM गहलोत

Sat, 09 Sep 2023 01:45 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:45 PM IST
सार

राजस्थान की कांग्रेस सरकार 12-13 सितंबर को कोटा में रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 13 सितंबर को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Government will be in Kota on 12-13 September CM Gehlot will inaugurate Chambal River Front
, चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण करेंगे CM गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की पूरी सरकार 12 और 13 सितंबर को कोटा में रहेगी। 125 पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच सीएम अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल नाव में बैठकर चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


कोटा में नवनिर्मित ऑक्सीजन पार्क में कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक 13 सितंबर को होगी। इससे पहले 12 सितंबर को सीएम अशोक गहलोत कोटा में प्रदेश सरकार का बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। इस दौरान 125 पुजारी-पंडित मंत्रोच्चार के बीच नाव में बैठकर चंबल रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत ऑक्सीजन पार्क का भी लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


13 सितंबर को कोटा के ऑक्सीजन पार्क में कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक बुलाई
इसके बाद अगले दिन 13 सितंबर को कोटा के ऑक्सीजन पार्क में ही कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक ली जाएगी। रिवर फ्रंट में 225 फीट ऊंची चम्बल माता की मूर्ति, पंच तत्व-अग्नि, वायु, जल, नभ, पृथ्वी के एक साथ मंदिर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धारीवाल ने कहा कोटा का शहरी विकास का मॉडल देश में पहचान बनाएगा
प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने दावा किया है कि अब कोटा का शहरी विकास का मॉडल देश में पहचान बनाएगा। धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने पर कोटा के चारों तरफ हुए डवलपमेंट की तर्ज पर प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों का विकास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 सितंबर को पहले चंबल रिवर फ्रंट और फिर ऑक्सीजन पार्क जनता को समर्पित करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर को कोटा में ऑक्सीजन पार्क में प्रस्तावित कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है।


समारोह में भाजपा विधायकों को नहीं दिया न्योता
खास बात यह है कि इस समारोह में बीजेपी के अलावा अन्य सभी पार्टियों के विधायकों को सरकार की ओर से बुलाया जा रहा है। भाजपा विधायकों को नहीं बुलाने के सवाल पर मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बीजेपी को डवलपमेंट पसंद नहीं है। इसलिए बीजेपी के अलावा सभी पार्टियों के विधायकों को आमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed