{"_id":"6219f8f2d9d7677ac1039c5f","slug":"rajasthan-bjp-city-general-secretary-beaten-to-death-in-kota-tension-in-the-city-after-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोटा में भाजपा के शहर महामंत्री की पीट-पीट कर हत्या, वारदात के बाद शहर में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोटा में भाजपा के शहर महामंत्री की पीट-पीट कर हत्या, वारदात के बाद शहर में तनाव
Sat, 26 Feb 2022 03:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:24 PM IST
सार
विकी आर्य की अपने पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पड़ोसी और विकी के किसी पुराने परिचित ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा में भाजपा के शहर महामंत्री विकी आर्य की आधा दर्जन बदमाशों ने सरिये, लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद कोटा में तनाव की खबर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार विकी आर्य की अपने पड़ोसी से पुरानी दुश्मनी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पड़ोसी और विकी के किसी पुराने परिचित ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात में 6 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। 25 वर्षीय विकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विकी की मौत के बाद उसके परिजनों और साथियों ने अस्पताल और थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस शिकायत के आधार पर बनवारी, अर्जुन और इनके साथियो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विकी के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना से कोटा शहर में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन