Kota: 'काजल' को तो तोड़ दिया है, अब तेरा नंबर है...जानिए क्यों छिड़ी किन्नरों के बीच जंग
राजस्थान के कोटा जिले में किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्राधिकारी के वर्चस्व को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक गुट ने दूसरे गुट की एक किन्नर के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर घायल किन्नर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में किन्नरों में क्षेत्राधिकार में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हो गई। किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट को धोखे से गुरद्वारे के पीछे बुलाकर पीट दिया। मारपीट के बाद दूसरा गुट थाने पहुंचा और मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया। मामला दादाबाड़ी थाने में अनुसंधान में है।
घायल किन्नर काजल ने बताया कि रविवार सुबह किन्नर करिश्मा, मनीषा और अन्य ने फोन कर दादाबाड़ी गुरुद्वारे के पीछे यह कहकर बुलाया कि एक परिवार में कार्यक्रम है, जो बधाई देना चाहता है। सूचना पर वह बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां उसके साथ उन्होंने जमकर मारपीट की।
काजल की साथी रीना ने बताया कि सुबह फोन पर मारपीट की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची, जहां काजल घायल अवस्था में मिली। इसी दौरान मारपीट करने वाली दूसरे गुट की किन्नर मनीषा ने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि काजल को तो तोड़ दिया है। अब तेरा नंबर है। घायल काजल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट की सूचना पर काजल पक्ष के किन्नर अस्पताल में एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया है। मामला क्षेत्राधिकारी को लेकर झगड़े का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।