फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Police freed abducted nursing student in Kota

Rajasthan: कोटा में अगवा नर्सिंग छात्र को पुलिस ने कराया मुक्त, ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए पांच बदमाश

Sat, 15 Oct 2022 08:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 15 Oct 2022 08:47 AM IST
सार

कोटा में मेला देखने गए छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करके अपहृत को छुड़ा लिया। वहीं गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police freed abducted nursing student in Kota
कोटा में किडनैपर्स गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा जिले के महावीर नगर थाना क्षेत्र से बदमाशों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में नर्सिंग छात्र को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। दहलोद ग्राम वासियों के योगदान के कारण छात्र की जान बच गई।

विज्ञापन


कोटा एसपी केशव सिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार रात संतोषी नगर तीन बत्ती चौराहा में किराये से रह रहे नर्सिंग छात्र मनीष मीणा को उसके दोस्त ने फोन कर मेला देखने बुलाया। मेले में दिल्ली नंबर की एक बोलेरो में आए चार-पांच बदमाश जबरन मनीष का अपहरण कर ले गए। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया और साइबर सेल एवं डीएसटी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसपी शेखावत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। जिले में सघन नाकाबंदी कराने के साथ बूंदी, सवाई माधोपुर, टोंक और कोटा ग्रामीण पुलिस को भी अलर्ट किया गया। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की दिल्ली नंबर की गाड़ी की पहचान कर उसके हर मूवमेंट की जानकारी इकट्ठा की। बदमाश रंगपुर रोड नाकाबंदी तोड़ते हुए केशोरायपाटन टोल नाके से पहले कच्चे रास्ते होते हुए बूंदी में प्रवेश कर गए। उसके बाद टोंक जिले में बरौनी, निवाई की नाकाबंदी तोड़ते हुए झिलाय रोड पर गाड़ी को तेज गति से ले गए। जिसके बाद पुलिस उनके पीछे लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


टोंक जिले के दतवास थाना इलाके में दहलोद गांव के पास बदमाश पुलिस से घिरा देख गाड़ी और अपह्रत छात्र मुकेश को छोड़कर पैदल पैदल खेतों और जंगलों में भागने लगे। जहां ग्राम वासियों के सहयोग से टोंक पुलिस और कोटा पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


इन्हें किया गिरफ्तार
एसपी शेखावत ने बताया कि थाना सपोटरा जिला करौली निवासी आरोपी दिलखुश मीणा पुत्र ठंडी लाल (26), राहुल मीणा पुत्र कालूलाल (19), खुशवंत मीणा पुत्र हेमराज (19) एवं अखिलेश मीणा पुत्र ठण्डी लाल (27) और थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर निवासी दिलखुश मीणा पुत्र शिवदास (18) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अखिलेश मीणा के खिलाफ जयपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर और कोटा जिले में 14 और खुशवंत, राहुल और दिलखुश मीणा के विरुद्ध भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed