फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   One laborer died in a road accident in Kota

Kota Accident News: कार ने मारी दो मजदूरों को टक्कर, एक मजदूर की मौत, दूसरे का पैर कटा

Tue, 13 Feb 2024 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Feb 2024 04:01 PM IST
सार

Kota Accident News: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मल्टीमेटल फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ट्रक से माल खाली कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर का पैर कट गया। 
 

विज्ञापन
One laborer died in a road accident in Kota
कार ने मारी दो मजदूरों को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई महेश खटीक सिरेमिक कंपनी के गोदाम से टाइल्स का माल ट्रक से उतार रहा था। उसके साथ गुलाब गुर्जर भी काम कर रहा था। तभी फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार कार आई और दोनों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


शव का कराया पोस्टमार्टम
महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलाब गुर्जर का पैर कट गया। परिवार में महेश ही कमाने वाला था जो परिवार को संभाल रहा था और उसके 2 साल का एक छोटा बच्चा भी है। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। उद्योग नगर थाने के सीआई अनिल जोशी ने बताया कि सूरसागर रोड पर टाइल्स के गोदाम के पास ट्रक से टाइल्स खाली करते समय एक तेज रफ्तार कार में दो मजदूरों को चपेट में ले लिया। महेश खटीक की मौत हो गई है और गुलाब गुर्जर का पैर कटने की स्थिति में है। दोनों विज्ञान नगर के गुर्जर बस्ती के निवासी थे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed