फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Nigerian youth found without visa in New Delhi-Mumbai Rajdhani train

Kota: नई दिल्ली-मुंबई राजधानी में बिना वीजा के मिला नाइजीरियन युवक, कोटा में CID ने की पूछताछ, नहीं मिला जवाब

Wed, 19 Jul 2023 09:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 19 Jul 2023 09:31 PM IST
सार

देर रात तक नाइजीरियन से पूछताछ में जुटे रहे अधिकारी। युवके के पास पासपोर्ट मौजूद था, लेकिन वो वीजा के बारे में ठीक से जवाब नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Nigerian youth found without visa in New Delhi-Mumbai Rajdhani train
राजधानी में ट्रेन से पकड़ा गया नाइजीरियन युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नई दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन (12952) में मंगलवार को एक नाइजीरियन व्यक्ति बिना वीजा के सफर करता हुआ मिला। इसके बाद व्यक्ति को कोटा स्टेशन पर उतार लिया गया। यहां सीआईडी और पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। सूत्रों ने बताया कि इस व्यक्ति का आरक्षण बी-3 कोच में था। यह व्यक्ति दिल्ली से मुंबई के लिए सफर कर रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली मुंबई के रास्ते ट्रेन में जांच के दौरान टीटीई को इस व्यक्ति की वीजा अवधि समाप्त मिली। इसके बाद टीटीई ने मामले की सूचना कोटा मंडल रेल अधिकारियों को दी। सूचना पर रात 9:40 बजे कोटा पहुंची राजधानी ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने इस नाइजीरियन से पूछताछ की। पूछताछ में कोई संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं मिलने पर जीआरपी ने यात्री को कोटा स्टेशन पर उतार लिया।
विज्ञापन


स्टेशन पहुंचे पुलिस अधिकारी
इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी उपाधीक्षक रामेश्वर परिहार, सीआईडी अधिकारी चेतन भीमगंजमंडी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत तथा पुलिस के कई अधिकारी तुरंत स्टेशन पहुंचे। यहां पर जीआरपी थाने में आधी रात तक अधिकारी इस नाइजीरियन से पूछताछ में जुटे हुए थे। नाइजीरियन के पास पासपोर्ट मौजूद था, लेकिन वह वीजा के बारे में ठीक से जवाब नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं किया मामले का खुलासा
मामले में जीआरपी थाना अधिकारी मनोज सोनी ने फिलहाल मामले का खुलासा नहीं किया है। नाइजीरियन व्यक्ति का नाम और भारत आने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।


जांच में जुटी हैं एजेंसियां
कोटा शहर एडिशनल एसपी भगवत सिंह हिंगड ने कहा कि बिना वीजा के एक नाइजीरियन व्यक्ति के राजधानी ट्रेन में सफर की जानकारी मिली है। फिलहाल विभिन्न जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed